बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत और दूसरा घायल

0
27_10_2022-road_accident_23165275-999x562
देहरादून: कन्नौज जिले में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गयी| हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद एक बाइक को पास के गांव के लोग उठा ले गए। मृतक का शव सौ शैय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया, जबकि घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे हाथिन गांव निवासी दिनेश सिंह (50) छिबरामऊ गांव वापस जा रहे थे। उसी दौरान कपूरपुर गांव निवासी अरबाज (20)  बाइक लेकर छिबरामऊ की तरफ आ रहा था। कपूरपुर मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दिनेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरबाज घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर शव को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। जबकि हादसे के सूचना पाकर अरबाज के परिजन समेत गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलावस्था में उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। कपूरपुर गांव के लोग उसकी क्षतिग्रस्त बाइक को भी मौके से उठा ले गए। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी सुनीता देवी चौहान अपने पुत्र गौरव व बेटी अनामिका के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। हादसे की सूचना पाकर तीनों दिल्ली से गांव के लिए रवाना हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse inCreate – Responsive MultiPurpose WordPress Theme Ultimate Affiliate Pro - Affiliate Plugin for WordPress & WooCommerce Indev – Portfolio Elementor Template Kit For Developer Indusc – Construction & Industrial Elementor Template Kit Induscity – Factory and Manufacturing WordPress Theme Indusri – Industry & Factory WordPress Theme Industify – Industry WordPress Theme Industo – Factory & Industry WordPress Theme Industrial Business Responsive WP theme – Offshore Industrial - Corporate, Industry & Factory WordPress Themes