गर्मी ने दिखाए तेवर, 30 डिग्री पार पहुंचा तापमान

0
28_06_2022-jalandhar_weather_22843536-999x562
देहरादून: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। पिछले तीन दिन में मौसम के बदले मिजाज के चलते जहां हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कमी आई थी, वहीं अब गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दून में सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को पारा 30.2 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पंतनगर में अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री, टिहरी में 20.2 और 7.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी पड़ने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सेहत के लिहाज से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Biztech - Corporate & Consulting Business WordPress Theme Bjorn – Responsive WordPress Personal Blog Theme Blabber – Modern Blog & Magazine Elementor Template Kit Black – Creative Digital Agency WordPress Theme Black Label – Fullscreen Video & Image Background Blackcats – CCTV & Security WordPress Theme Blackdsn – Creative Ajax Portfolio WordPress Theme Blackfyre – Create Your Own Gaming Community Blackink – Tattoo Studio Elementor Template Kit Blacksilver Photography Theme for WordPress