नशेडी बेटे ने चाकू से गोदकर की पिता की हत्या

0
son-killed-his-father_1677820504
देहरादून: पंतनगर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है I नशेड़ी बेटे ने अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है की पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक निवासी भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पी कर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था। इसी बीच बचाव करने आए पिता दीवान गिरी पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला बोला दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। आनन फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहा पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। आधी रात को मृतक के छोटे बेटे अंकित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Graha – Real Estate Elementor Template Kit Grain Grower – Agriculture Farm & Farmers Elementor Template Kit Grammar Matters – Automatic Grammar Checker Plugin for WordPress Grand College – WordPress Theme For Education Grand Photography | Photography WordPress for Photography Grand Portfolio | Portfolio WordPress Grand Portfolio WordPress Grand Restaurant Cafe WordPress Theme Grand Wedding WordPress Grandium – Hotel Booking WordPress Theme