शादी का दबाव बनाने के चलते प्रेमी ने प्रेमिका को दिया गंगनहर में धक्‍का, आरोपित प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
roorki

रुड़की: रुड़की के शास्त्री नगर निवासी युवती के एक सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामला समने आया था। जिसके बाद युवती की मां ने रुड़की में दुकान चलाने वाले किशनपुर निवासी उसके प्रेमी बंटी पर उसकी हत्या करने का शक जाहिर किया था।

पुलिस के मुताबिक युवती की हत्या की गई थी। आरोप है कि हत्या उसके प्रेमी बंटी ने ही की। एक सितंबर को युवती की स्कूटी पीर बाबा कालोनी के पास गंगनहर किनारे खड़ी मिली थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को झाल से युवती का शव बरामद होने के बाद मृतक युवती की मां के शक के विहा पर पुलिस ने उसके प्रेमी बंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस द्वारा शख्ति से पूछताछ करने पर आरोपित ने सच उगल दिया।

आरोपी ने बताया कि युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। जिसके चलते उसने उसे गंगनहर किनारे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसने युवती को बातों में उलझा कर उसे गंगनहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने आरोपी का फोन भी कब्जे में लिया है। आरोपित से पूछताछ अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Elementor – Ultimate Gallery Album Elementor – Ultimate Magic Popup Elementor Widgets Mega Pack – Addons for Elementor Page Builder WordPress Plugin Elements Kit Pro – All In One Addons for Elementor Page Builder Elementy – Multipurpose One & Multi Page Template Elementy – Multipurpose One & Multi Page WordPress Theme ElemForm7 PRO – Advanced Elementor Widget for Contact Form 7 Eleos – One-Page Creative WordPress Theme Elespare Pro – News, Magazine and Blog Elements & Addons for Elementor with Header Footer Builder Elessi – WooCommerce AJAX WordPress Theme – RTL support