मौसम विभाग ने मानसून के केरल पहुंचने की जताई संभावना

0
mansoon-sixteen_nine-150x84
देहरादून: मौसम विभाग ने इस हफ्ते मानसून के केरल पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना जताई है| मौसम विभाग ने कहा कि मानसून एक जून तक कभी भी पहुंच सकता है, इस पर लगातार नजर रखी जा रही है। देशभर में खेतीबाड़ी के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे मालदीव और लक्षद्वीप के इलाकों में आगे बढ़ने की सम्भावना हैं। इस हफ्ते के दौरान मानसून के केरल पहुंचने के लिए स्थितियां अनुकूल होने की भी संभावना है। मानसून के आगमन में विलंब के बारे में पूछे जाने पर विभाग के एक वरिष्ठ विज्ञानी ने कहा कि 27 मई के पूर्व के अनुमान में चार दिन आगे-पीछे होने का अनुमान भी व्यक्त किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल में समय से पहले दस्तक देगा। लेकिन, बाद में न केवल असानी ने अपना रास्ता बदला, बल्कि मध्य व पूर्वी भारत में जिस तरह की प्री-मानसूनी बारिश की आशा की जा रही थी, वह भी नहीं हुई। केरल के कई हिस्सों में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि जून के मध्य तक मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक दे शकता है। वहीं 15 जून के आसपास मानसून छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है। झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मानसून आ सकता है। 17 मई से अंडमान में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जून से पूर्व ही केरल में मानसून आ सकता है। इस वर्ष अंडमान निकोबार में तय समय से छह दिन पहले मानसून की बारिश शुरू हो गई है। आम तौर पर अंडमान में 22 मई के आसपास मानसून आता है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मानसून की बारिश सामान्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse KidsJoy – Kindergarten & Preschool WordPress Theme Kidso – Modern Kindergarten WordPress Theme Kidster – Preschool & Childcare Elementor Template Kit Kidsy – Kids Store and Baby Shop WooCommerce WordPress Theme KIDZ – Kids Store and Baby Shop Theme Kidzena – Kindergarten & Preschool Elementor Template Kit Kidzie – Baby & Kids E-Commerce Elementor Template Kit Kidzieo – Kindergarten School WordPress Theme Kidzonia – Kindergarten & Child Care Elementor Template Kit Kidzy Elementary School Elementor Template Kit