हम भी झुग्गियां हटाएंगे मगर इस तरह बुलडोजर चला कर नहीं: सीएम अरविंद केजरीवाल

0
16_05_2022-akmeeting_22716084
देहरादून: राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों मेंबी हो रहे अतिमक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ बैठक की| बैठक के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा की इस कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम झुग्गी वालों के लिए मकान बनाने जा रहे हैं हम भी झुग्गियां हटाएंगे मगर इस तरह बुलडोजर चला कर लोगों को उजाड़ने नहीं देंगे। राजधानी के विभिन्न इलाकों में अतिमक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम का अभियान जारी है। इसको लेकर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी अपनी नाराजगी जता चुकी है। सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई को लेकर आप विधायकों के साथ बैठक की, जिसके बाद उन्होंने कहा कि दिल्ली में नगर निगमों की ओर से कई जगह बुलडाेजर चलाए जा रहे हैं, हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं| सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, मगर जिस तरह से भाजपा कार्रवाई कर रही है, वह बिल्कुल गलत है। क्योंकि दिल्ली 80 प्रतिशत अनियमित तरीके से बसी है, तो क्या 80 प्रतिशत दिल्ली को ताेड़ दिया जाएगा। लोगों को मौका तक नहीं दिया जा रहा है, 40 साल से रह रहे लोग अपने मकान के कागज दिखा रहे हैं, उन्हें भी नहीं सुना जा रहा है। यह बिल्कुल गलत हो रहा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 1700 अनियमित कालाेनियां हैं, जिनमें 50 लाख से अधिक लोेग रहते हैं, 13 लाख के करीब लोग झुग्गी बस्तियों आदि में रहते हैं। इन्हें सभी को भाजपा शासित नगर निगम तोड़ने जा रही है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेने विधायकों के साथ बैठक ली है। उनसे कहा है कि भाजपा शासित नगर निगमों की इस कार्रवाई का डटकर विरोध करें, इस लड़ाई में जनता के साथ खड़े हों, अगर जेल भी जाना पड़े तो जाएं, मगर भाजपा की इस गुंडागर्दी को नहीं हाेने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Logo Showcase – Logo Addons for WPBakery Page Builder for WordPress Logo Showcase – Responsive WordPress Plugin Logos Showcase | Multi-Use Responsive WP Plugin Logos Showcase Pro – Addon for WPBakery Page Builder Loobek – Elementor Multipurpose WooCommerce Theme Look: Minimal Magazine and Blog WordPress Theme Look – Responsive Multi-Purpose WooCommerce WordPress Theme Loquet – Museum & History Theme Lottie Animations Addon for WPBakery Page Builder Lottie Image Animation for WPBakery Page Builder