विधायक के पैर धोती गरीब महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

0
bjp-mla-mimi-1653063192
देहरादून: भाजपा विधायक के पैर धोती एक गरीब महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं| जिसके बाद से विधायक को लोगों के गुस्से और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद अपनी सफाई पर विधायक ने कहा कि, महिला ने एक विधायक के प्रति प्यार और स्नेह के कारण मेरे पैर धोए थे| त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की विधायक मिमी मजूमदार के पैर धोती एक गरीब महिला का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| जिसके बाद से विधायक को लोगों के गुस्से और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। यह घटना उस समय हुई जब बधारघाट की विधायक मिमी मजूमदार ने गुरुवार रात पश्चिम त्रिपुरा में अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाके सूर्यपाड़ा का दौरा किया। दूसरी ओर विधायक ने दावा किया है कि महिला ने प्रेम और स्नेहवश उनके पैर धोए थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भारती देबनाथ नामक एक महिला मिमी मजूमदार के पैर साबुन और पानी से धोते हुए और एक तौलिये से सुखाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की है। महिला ने विधायक द्वारा इलाके का निरीक्षण पूरा कर लेने के बाद उनके पैर धोए। मिमी मजूमदार ने इस घटना को लेकर कहा, ‘बुजुर्ग महिला ने एक विधायक के प्रति प्यार और स्नेह के कारण मेरे पैर धोए। महिला ने मुझे अपनी बेटी मानकर यह किया। इसे नकारात्मक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। इससे पता चलता है कि एक विधायक अच्छा काम करके लोगों से कितना सम्मान प्राप्त कर सकता है। मेरा मानना है कि आज की दुनिया में किसी को भी किसी के पैर धोने या ऐसा कुछ करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse ArcHub - Architecture and Interior Design WordPress Them Arcik – Architecture & Interior Elementor Template Kit Arcik – Architecture WordPress Theme Arden | A Sharp & Modern Multipurpose WordPress Theme Arden – A Sharp & Modern Multipurpose WordPress Theme Area WordPress plugin – Real Estate CMS with 60 WPbakery page builder addons Areia – Portfolio and Agency WordPress Theme Arena Products Store | WordPress Plugin Arf | Architecture & Interior Design WordPress Theme ARG Multistep Checkout for WooCommerce