अमृतसर में पकडे गए दो आतंकी, तीन हैंड ग्रेनेड और एक लाख की भारतीय करेंसी बरामद

0
देहरादून: अमृतसर पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन हैंड ग्रेनेड, एक लाख रुपये भारतीय करेंसी और एक कार बरामद की है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान प्रकाश सिंह उर्फ मिंटू तथा अंग्रेज सिंह उर्फ गेजा के रूप में बताई जा रही है। दोनों फिरोजाबाद में रह रहे थे| पुलिस को सूचना थी कि ये लोग कार में पठानकोट से अमृतसर की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने गुरुवार सुबह मकबूलपुरा इलाके में नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पठानकोट की ओर से आ रही एक कार को रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो कार से तीन हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपये की भारतीय करेंसी भी बरामद की। पुलिस को संदेह है कि आरोपी उक्त ग्रेनेड जम्मू-कश्मीर के किसी आतंकी संगठन से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Ondustry – Industry & Manufacturing Elementor Template Kit One Page Pro | Multi Purpose OnePage WordPress Theme One – WordPress Product Landing Page Oneclick – Multi-Purpose WooCommerce Responsive Digital Theme Onekorse – LMS Education Theme OneLove – The Elegant & Clean Multipurpose Wedding WordPress Theme OnePage Hyperlinks Navigation OnePrint – Printing Services Company Elementor Template Kit OneStudio – A Unique Responsive WordPress Theme Onestudio – Photographer Agency Service Elementor Template Kit