शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर चाकू से हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

0
d 2

हल्द्वानी: काठगोदाम में शिक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।।पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों को धरपकड़ की कोशिश कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर पकड़ लिया है।मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल रोड ज्योलीकोट निवासी विक्रम सिंह काठगोदम में अपने परिवार के साथ रहता है।

वह शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। जबकि उसकी पत्नी काठगोदाम के पास बस अड्डे पर एक होटल संचालित करती है। एक दिसंबर की रात दोनो पति-पत्नी होटल में बैठे थे। जहां कुछ लोग आए और खाने का आर्डर किया और वे शराब पीने लगे। जिसका विक्रम सिंह की पत्नी ने विरोध किया। जिसपर वे विक्रम सिह पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हुए विक्रम सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस ने सीसीटीवी के आरोपियों की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse ZORKA – Wonderful Fashion WooCommerce Theme Zortex – Broadband & Internet Services Elementor Template Kit Zosia – Personal WordPress Blog Theme Zota – Elementor Multi-Purpose WooCommerce Theme Zox News – Professional WordPress News & Magazine Theme Zoya – Lifestyle Blog WordPress Theme Zubaz – SaaS & Startup WordPress Theme Zuka-Agency Creative Portfolio & Agency Template Kit Zuka – Clean, Minimal WooCommerce Theme Zukahost – Domain & Web Hosting Template Kit