मंकीपॉक्स से हुई व्यक्ति की मौत से स्वास्थ्य महकमे पर मचा हड़कंप

0
monkey_pox_1653022102
देहरादून: शनिवार को केरल के त्रिशूर में एक 22 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए थे और वह हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा कर भारत लौटा था। जिसके बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें, भारत आने से पहले यूएई में युवक की जांच की गई थी। उसमें मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। युवक 22 जुलाई को भारत पहुंचा था। उसे 27 जुलाई को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार को युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने यूएई में हुई जांच की रिपोर्ट अस्पताल को सौंपी, जिसके बाद महकमा सकते में आ गया। इसके बाद युवक के दोबारा नमूने लिए गए थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि इस बात की जांच की जाएगी कि 21 जुलाई को यूएई से वापस लौटने के बाद क्या वजह थी जो युवक इतना देरी से अस्पताल में भर्ती हुआ। एजुकेशन व हेल्थ स्टैंडिंग कमेटी की सदस्य रेंजिनी ने बताया, मृतक परिवार के सदस्यों व कुछ दोस्तों सहित 10 लोगों के साथ सीधे संपर्क में था। अभी तक इस मामले में 20 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Shoperific – WooCommerce WordPress Theme Shopfront – Next-Generation eCommerce Theme Shopkeeper – Multi-Purpose WooCommerce Theme ShopMagic - WooCommerce Marketing Automation, Workflows and More ShopMe – Multi Vendor Woocommerce WordPress Theme Shoppica – Premium OpenCart Theme Shopping Mall – Entertainment Center and Business WordPress Theme Shoppix – Jewellery Shop Elementor Template Kit ShoppyStore – Multipurpose Responsive WooCommerce WordPress Theme Shoptimizer – Fastest WooCommerce WordPress Themes