स्वांला में टिप्पर खाई में गिरने से चालक समेत भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत, सीएम ने जताया शोक

0
capavata-ma-saugdhaka-hathasa_1659335579
देहरादून: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर स्वांला में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चल्थी से चंपावत आ रहा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक धूरा मंडल में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे। जबकि उसमें सवार एक ग्रामीण गंभीर घायल हो गया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे बारहमासी सड़क में चल्थी से चंपावत आ रहा टिप्पर अचानक स्वांला के पास अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से 46 वर्षीय चालक जगदीश सिंह पुत्र बची सिंह निवासी बेलखेत और 44 वर्षीय ग्रामीण नरेश सिह पुत्र हयात सिंह निवासी दियूरी बेलखेत को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि ग्रामीण का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पंचनामा कर चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना जताई है। साथ ही डीएम ने घायल को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Relayzo – Email Capture Relazio – Public Relation Agency Elementor Template Kit Relevanssi Premium Relife Physiotherapy & Chiropractor Elementor Template Kit Reload - Responsive Multi-Purpose WordPress Theme Remake – Minimal Theme Remind review for WC Renata – WordPress Theme for SPA & Wellness Renev – Creative Digital Agency WordPress Theme Renewal | Plastic Surgery Clinic WordPress Theme