पर्वतीय जनपदों में पाले से एहतियात बरतने के सुझाव

0
देहरादून: पर्वतीय जनपदों में पाला अब भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पाले को लेकर पर्वतीय जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैध्। ऐसी स्थिति में लोगों को पाले को लेकर विशेष एहतियात बरतने के सुझाव दिए गए हैं। राजधानी देहरादून में भी राज्य भर की तरह अगले दिनों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। अगर तापमान के दृष्टिकोण से देखें तो राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस तरह देखा जाए तो जहां मौसम विभाग राजधानी में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगा रहा है तो वहीं न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। मौसम विभाग के विभिन्न स्टेशन पर रिकॉर्ड किए गए तापमान नजर डाली जाए तो देहरादून पंतनगर मुक्तेश्वर और नई टिहरी सभी जगह अधिकतम तापमान सामान्य से कम दिखाई दे रहा है, जबकि इन चार स्टेशन पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Porto – Multipurpose Website Template Porto Responsive WordPress eCommerce Theme Portostar – Personal Portfolio Elementor Template Kit Porus – Bakery Store WordPress Theme POS Module for Stock Manager Advance Post Accordion for WordPress Post Creator for ARForms Post Gallery Menu for Elementor Post Grid – Addon WPBakery Page Builder (Formerly Visual Composer) Post Grid For Visual Composer