संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप

0
16_03_2021-tigers_in_mp_21468614
हल्द्वानी: वन प्रभाग के डोली रेंज में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम बाघ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग बाघ की मौत के कारणों की जांच करने में जुट गया है। तराई क्षेत्र के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी ने बताया कि वन विभाग की टीम को गश्त के दौरान बाघ का शव मिला है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की डोली रेंज की टीम गश्त के दौरान इमली घाट वन विभाग क्षेत्र के जंगल में पहुंची। वहां से बाघ का शव बरामद किया गया है। जांच पड़ताल में पता चला कि बाघ की उम्र करीब 9 साल के आसपास है जो नर बाघ है। उन्होंने बताया कि बाघ के सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। वन विभाग के डॉक्टरों की टीम बाघ के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बाघ की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Optima - Multipurpose WordPress Theme Optima – Psychology and Counseling WordPress Theme Optima – Simple Magazine WordPress Theme Optimax – SEO & Marketing WordPress Theme Optimize – SEO, Digital Marketing, Social Media Theme Optin Monster Jetpack CRX Addon Optivis - Consulting & Business Advisor Elementor Template Kit Optometry – Optician & Optics Theme Oracle – AI Prediction & Analytics Agency WordPress Theme OralHealth - Dental Clinic & Medical Elementor Template Kit