महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा में हुईं शामिल

देहरादून- कांग्रेस ने तीखे तेवर दिखाकर टिकट मांगने पर महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। वह नैनीताल विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांग रही थीं। सोमवार को उन्होंने बीजेपी ऑफिस पहुंचकर भाजपा ज्वाइन कर ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सोमवार को देहरादून में पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
बीते शनिवार को आर्य ने कांग्रेस हाईकमान के सामने अपनी दावेदारी से सियासी घमासान छेड़ दिया था। सरिता आर्य का कहना था कि अगर कांग्रेस में उनकी अनदेखी हुई और भाजपा उनको टिकट देगी तो कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी। कहा था कि अगर वह खुद अपना टिकट नहीं नहीं बचा पाएंगी तो दूसरी महिला नेताओं को क्या जवाब देंगी जो उनके भरोसे दावेदारी कर रही हैं आपको बताते चलें कि पूर्व विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद से सरिता आर्य के टिकट पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। जिसके बाद सरीता आर्य ने कई बार कांग्रेस छोड़ने की पेशकश की तो वही एक बार फिर से सरिता आर्य ने टिकट की लिस्ट जारी होने से पहले पहले नया सियासी शगुफा छोड़ कांग्रेस हाईकमान के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है।