हरक सिंह रावत आज थाम सकते है कांग्रेस का दामन

0
harak-singh-rawat-resigns
देहरादून : उतराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है I इसी बीच भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को छह साल के लिए निष्कासित कर मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया I जिसके बाद अब उनकी कांग्रेस में जाने की चर्चा तेज़ हो गयी है I माना जा रहा है कि वे आज दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हरक सिंह ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने हरक सिंह रावत को कई मौके दिए हैं। भाजपा परिवारवाद नहीं, राष्ट्रवाद की पार्टी है। दरअसल, रविवार देर रात भाजपा से हरक सिंह रावत को छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया था। बता दे कि हरक छह साल पहले मार्च 2016 में आठ अन्‍य कांग्रेस विधायकों के साथ कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन अब भाजपा से उन्हें निष्कासित कर दिया गया है I जिसके बाद उनका कहना है कि अब मैं भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Archivo – Beauty Cosmetics & Skincare Elementor Template Kit Archodern – Interior & Architecture Elementor Template Kit Archtech – A Responsive Architecture WordPress Theme ArcHub - Architecture and Interior Design WordPress Them Arcik – Architecture & Interior Elementor Template Kit Arcik – Architecture WordPress Theme Arden | A Sharp & Modern Multipurpose WordPress Theme Arden – A Sharp & Modern Multipurpose WordPress Theme Area WordPress plugin – Real Estate CMS with 60 WPbakery page builder addons Areia – Portfolio and Agency WordPress Theme