सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के मददगार को एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने धर दबोचा

0
download (56) (18)

देहरादून: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के मददगार को एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने शहर से सटे इलाके से धर दबोचा। इसके बाद उसे पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम के हवाले कर दिया गया। पंजाब पुलिस उसे विस्तृत पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार युवक अपने साथियों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहा था। बताया जा रहा है कि उसने हत्यारों को गाड़ी और हथियार मुहैया कराए थे।

रविवार को पंजाब के मानसा जिले के एक गांव में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी राजस्थान की जेल में बंद कुख्यात लॉरेंस विश्नोई ने ली है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने जांच शुरू की तो एक संदिग्ध युवक की लोकेशन उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में पाई गई। इस बात की जानकारी उत्तराखंड पुलिस को दी गई तो एसटीएफ और दून पुलिस ने भी अपना जाल बिछा दिया।

सोमवार दोपहर उसकी लोकेशन देहरादून में हरिद्वार बाईपास रोड की आई। पुलिस ने चारों ओर बैरिकेडिंग कर संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच शिमला बाईपास पर नया गांव चौकी के पास बैरिकेडिंग पर दो संदिग्ध कारों को रोक लिया गया। इनमें छह युवक सवार थे।

पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे हेमकुंड साहिब की यात्रा से लौट रहे हैं और पांवटा साहिब जा रहे हैं। पंजाब पुलिस के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने एक युवक को चौकी में बैठा लिया। इस बीच पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम भी पहुंच गई। स्थानीय पुलिस के अनुसार, पंजाब पुलिस का कहना है कि इस युवक ने हत्यारों को हथियार और गाड़ी मुहैया कराई है। हालांकि, इसके पीछे असल कहानी क्या है, इसकी जानकारी के लिए पंजाब पुलिस युवक को अपने साथ ले गई है। इस पूरे ऑपरेशन में उत्तराखंड एसटीएफ, दून पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Twitchomatic Automatic Post Generator and Twitch Auto Poster Plugin for WordPress Twitter Feeds for Elementor WordPress Plugin Twitter Timeline Feed WordPress Plugin Typer – Multi Author Publishing WordPress Theme Typology – Text Based Minimal WordPress Blog Theme Tyrest – Car Tire & Wheel Service Elementor Template Kit uAdmin – Responsive Admin Dashboard Template Uaques – Drinking Water Delivery WordPress Theme Uber Zoom – Smooth Zoom & Pan for WordPress UberGrid | responsive grid builder for WordPress