समाजवादी पार्टी ने की जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा

0
pic
देहरादून: समाजवादी पार्टी ने चम्पावत विधानसभा सीट के उपचुनाव और पंचायत चुनावों के मद्देनजर जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान ने बताया कि पार्टी ने चम्पावत उप चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। इसके लिए तीन नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। जल्द ही पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उप चुनाव व आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर छह जिलों में पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। उत्तरकाशी में विजय बहुगुणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पौड़ी में सुभाष नेगी को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। हरिद्वार में अंकित चौधरी को जिलाध्यक्ष और सुमित तिवारी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। रुड़की में शरद पांडेय को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। ऊधमसिंह नगर में योगेंद्र यादव को जिलाध्यक्ष, काशीपुर में कासिम चौधरी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। अल्मोड़ा जिले की कमान रमेश सनवाल व पिथौरागढ़ जिले की कमान बलराम सिंह को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Car Wash – Auto Spa WordPress Theme Car Zone – Towing & Repair WordPress Theme Carbon – Car Service Elementor Template Kit CarCare – Auto Service & Repair Elementor Template Kit Card Slider – Addon for WPBakery Page Builder Carddio – Card Payment & Online Banking Elementor Template Kit CarDealerz – Auto Dealer & Auto Shop Website Elementor Template Kit Cardioly – Cardiologist and Medical WordPress theme CardLab – Prepaid Card Selling WordPress Plugin Care – Medical and Health Blogging WordPress Theme