साक्षी महाराज ने किया बड़ा दावा बोले जामा मस्जिद भी पहले मंदिर था

0
download (55) (20)
देहरादून : देशभर में धर्म संसद का माहौल चल रहा है I एक धार्मिक स्थान पर दुसरे धर्म के लोगों का दावा करने का सिलसिला जारी हैI इस बीच भाजपा के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वह भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर था। उनका कहना है कि वह इस बात को वह वर्ष 2009  से कह रहे हैं जब वह मथुरा के विधायक थे। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश के सभी जाति धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर की असलियत सामने आ चुकी है। उनके अनुसार, विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं में स्वरूप बदल कर मस्जिद बना दिया था। सर्वे रिपोर्ट में दूध का दूध पानी का पानी हो चुका है। साक्षी महाराज मंगलवार को ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि देश में कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं ने मंदिर का स्वरूप बदलने के बाद कई अवशेष छोड़ दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Envira Gallery | Deeplinking Addon Envira Gallery | Defaults Addon Envira Gallery | Downloads Addon Envira Gallery | Dropbox Importer Addon Envira Gallery | Dynamic Addon Envira Gallery | EXIF Addon Envira Gallery | Featured Content Addon Envira Gallery | Fullscreen Addon Envira Gallery | Gallery Themes Addon Envira Gallery | Lightroom Addon