राज्यसभा में नगालैंड की पहली महिला राज्यसभा सांसद बनी एस फान्गनॉन कोन्याक

0
download (31)
देहरादून: आज राज्यसभा में एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है| आज से पूर्व राज्यसभा में नगालैंड से कोई भी महिला सदस्य नहीं था।लेकिन आज एस फान्गनॉन कोन्याक नगालैंड की पहली महिला राज्यसभा की सांसद बन गईं| कोन्याक को राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने शपथ दिलाई। इस दौरान कोन्याक अपनी परंपरागत वेशभूषा में नजर आईं। कोन्याक समुदाय से ताल्लुक रखने वाली एस. फान्गनॉन कोन्याक नागालैंड की रहने वाली हैं। शुरुआती पढ़ाई होली क्रॉस सीनियर सेकेंड्री स्कूल दीमापुर से हुई है। 12वीं के बाद वह दिल्ली आ गईं और यहां दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया।इसके बाद राजनीतिक नेता के तौर पर उन्होंने नगालैंड में महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया। मौजूदा समय वह भाजपा महिला मोर्चा नगालैंड की अध्यक्ष भी हैं। कोन्याक को जब राज्ससभा का उम्मीदवार बनाया गया था तब नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि ये बिलकुल सही फैसला है। कोन्याक से पहले रानो एम शाजिया पहली बार नागालैंड से संसद तक पहुंचने वाली पहली महिला थीं। हालांकि, वह लोकसभा की सदस्य थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Aurrora – Creative Agency WordPress Theme Aurum – Minimalist Shopping Theme Ausa – Autocar Salon & Detailing Services Elementor Template Kit Australia Post WooCommerce Extension PRO Autema – Quick Loans, Bitcoin, Business Coach and Insurance Agency WordPress Theme Authentic – Lifestyle Blog & Magazine WordPress Theme Authorize.net for Arforms Authorize.net Payment Terminal Autima – Car Accessories Theme for WooCommerce WordPress Autism – Autistic Children Care WordPress Theme + RTL