प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को किया संबोधित

0
2
देहरादून: शुक्रवार को राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया। इस दोरान मोदी ने कहा देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है। यह बैठक राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित की गई है। इस तीन दिवसीय बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया| राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक चल रही है। बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए बताया कि दुनिया की उम्मीद भरी नजरें भारत पर टिकी हैं और भारत की जनता का भरोसा  भाजपा पर। प्रधानमंत्री  ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले 25 सालों के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। साथ ही जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए लगातार काम करने पर जोर दिया जो पार्टी को उम्मीद व भरोसे की नजर से देख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में  कहा, दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है। हमें आराम ही तो नहीं करना है। आज भी हम अधीर हैं, बेचैन हैं, आतुर हैं क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य, भारत को उस उंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों ने देखा था। देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व बहुत बढ़ा देती है। प्रधानमंत्री ने कहा जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरू हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप को, उसके विस्तार को देखते हैं, तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज नमन करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि हमें अगर सत्ताभोग ही करना होता तो भारत जैसे विशाल देश में कोई भी सोच सकता है कि इतना सारा मिल गया अब तो बैठो लेकिन हमें ये रास्ता मंजूर नहीं है। भाजपा के इस बैठक में पार्टी राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रदेश अध्यक्षों से लेकर प्रदेश सचिवों तक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता नड्डा ने की। बता दें कि इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं| वहीं अगले साल छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में चुनाव होने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse KetoFitt – Fitness & GYM WordPress Theme Keydust – Cleaning Service Elementor Template Kit Keylin – Blog & Magazine Elementor Template Kit Keylin – WordPress Magazine and Blog Theme KeyMaster – Locksmith & Key Maker Service Elementor Template Kit Keymoto – Motorcycle WordPress Theme Keyword Linking for WordPress Kezta – Gutenberg Portfolio WordPress Theme Khara – Ultimate Coming Soon & Maintenance Plugin Khubi – Dermatologist & Skin Care Template Kit