करण जौहर पर भड़के पाकिस्तानी सिंगर, गाना चुराने पर लगाई लताड़

0
karan_0-sixteen_nine-300x169
देहरादून: पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर ने सोशल मीडिया पर करण जौहर और धर्मा मूवीज पर बिना मंजूरी लिए उनका गाना चुराने पर लताड़ लगाई है। सिंगर ने करण जौहर की इस हरकत पर सख्त ऐतराज जताया है। करण जौहर की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। फिल्म की स्टारकास्ट और स्टोरी लाइन की हर कोई तारीफ कर रहा है। इस फिल्म का एक गाना ‘नाच पंजाबन’ काफी पॉपुलर हो रहा है। अब इसी गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तानी सिंगर अबरार उल हक ने आरोप लगाया है कि ये उनका गाया हुआ गीत है जिसे करण जौहर ने अपनी फिल्म में चुराया हैं। पाकिस्तानी सिंगर ने दावा किया है कि ‘जुग जुग जियो’ का गाना ‘नाच पंजाबन’ उनके गाने का कॉपी वर्जन है। सिंगर ने करण जौहर की इस हरकत पर सख्त ऐतराज जताया है। अबरार ने सोशल मीडिया पर करण जौहर और धर्मा मूवीज पर बिना मंजूरी उनका गाना चुराने पर लताड़ लगाई है। उन्होंने ट्वीट में लिखा मैंने अपना गाना नाच पंजाबन किसी भारतीय फिल्म को नहीं बेचा है। मैंने राइट्स रिजर्व रखे हैं ताकि हर्जाने के लिए कोर्ट जा सकूं करण जौहर जैसे प्रोड्यूसर को गाने कॉपी नहीं करने चाहिए। ये मेरा छठा गाना है जिसे कॉपी किया जा रहा है, जिसकी बिल्कुल भी इजाजत नहीं दी जाएगी। अबरार ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘ गाना नाच पंजाबन का किसी को भी लाइसेंस नहीं दिया गया है। अगर कोई दावा कर रहा है तो एग्रीमेंट दिखाएं, मैं लीगल एक्शन लूंगा। बता दें कि अबरार का गाना नाच पंजाबन साल 2000 में रिलीज हुआ था। ये गाना काफी बड़ा हिट हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Wedding Industry - Wedding Multipurpose Couple WP Theme Wedding Paradise – Modern Ethnic Responsive WordPress Theme Wedding Photographer WordPress Theme – Vivagh WeddingDir – Directory & Listing WordPress Theme for Vendor / Supplier Weddon – Wedding Event Invitation Elementor Template Kit Wedjoy – Wedding Photography Elementor Template Kit Weedream – Wedding Elementor Template Kit WeePie Cookie Allow weForms Pro – Business Weight Based Shipping for WooCommerce