गंगोत्री धाम के खुले कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से कराई गई पहली पूजा

0
_1651560149
देहरादून : हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों के साथ मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे। कपाट खुलने के साथ ही धाम में सबसे पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से कराई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल के बाद चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। वर्ष 2020 व 2021 में चारधामों के कपाट खुलने से पहले कोरोना की पहली व दूसरी लहर में संक्रमण चरम पर था। जिससे कपाट खुलने के बाद भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं के बिना सन्नाटा था। लेकिन इस बार भक्तों में भी चारधाम यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। सरकार को भी इस बार चारधाम यात्रा के ऐतिहासिक होने की उम्मीद है। लेकिन भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने से व्यवस्थाओं को लेकर सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती भी है। अक्षय तृतीया पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शन के लिए खुल गए हैं। जबकि केदारनाथ के कपाट 6 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे। साथ ही  प्रधानमंत्री मोदी के केदारनाथ दर्शन के लिए उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक होने जा रही है। सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद से यात्रा अच्छी होगी। कई सामाजिक संस्थाएं व संगठन भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद यात्रा पूरी क्षमता के साथ शुरू हो रही है। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से हमारे लिए चुनौती भी है। सरकार व प्रदेश के लोग मिल कर यात्रा को सफल बनाएंगे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Uaques – Drinking Water Delivery WordPress Theme Uber Zoom – Smooth Zoom & Pan for WordPress UberGrid | responsive grid builder for WordPress UberMenu – WordPress Mega Menu Plugin UberPanel – Sliding Panel Plugin for WordPress UberShop – Responsive Flat WooCommerce Theme Udema – Educational Site Template UDEMA – Modern Educational WordPress Theme uDesign – Responsive WordPress Theme Udrive – Driving School Elementor Template Kit