गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे सीएम धामी

0
chardham-yatra-2022-gangotri-dham_1651551089
देहरादून : गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे I मुख्यमंत्री धामी गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे। सीएम पूर्वाह्न 9:15 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 9:55 बजे हर्षिल हेलीपैड पर पहुंचे। उसके बाद वह कार से गंगोत्री धाम पहुंचे। । हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों और आर्मी बैंड की धुन पर शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली ने भैंरोघाटी स्थित भैंरो मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया। पूर्वाह्न 11:15 बजे पूरे विधि विधान से गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ ग्रीष्मकाल के लिए खोले गये। वहीं मां यमुना की डोली ने सुबह 8:15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान किया।  दोपहर 12:15 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि देवी यमुना को समर्पित यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर खुलेंगे। सभी श्रद्धालुओं को सुखद, समर्पित चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं। हिमालय में गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ के साथ ही यमुनोत्री भी चारधाम का हिस्सा है। यमुनोत्री धाम में हर वर्ष हजारों यात्री दर्शन करने पहुंचते हैं। यहीं से चारधाम यात्रा की शुरुआत मानी जाती है। यमुनोत्री के बाद गंगोत्री धाम होते हुए केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद चार धाम यात्रा संपन्न होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Saasto – Software & Startup SaaS Elementor WordPress Theme Saazy – SaaS & App Landing Page FSE WordPress Theme Sabai Directory – Business directory plugin for WordPress Sabai Directory - Business directory plugin for WordPress Sabai Discuss Plugin for WordPress Sacreva – Church WordPress Theme Sada – A WordPress Theme For Blog & Shop Safedia- Home Security WordPress Theme Safir – A WordPress Blog Theme Safir – Jewelry Store WooCommerce Elementor Template Kit