नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं: राहुल गांधी

0
rahul-gandhi-copy
देहरादून: ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित मंडी परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया था। पूर्वाहन 11 बजे से होने वाली जनसभा में राहुल गांधी के दो घंटे देरी से पहुंचे जिस कारण कार्यक्रम को दोपहर एक बजे से शुरू किया गया। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने बारी-बारी से जनता के समक्ष संबोधन किया। तराई में किसानों को साधने के लिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजा बता दिया। राहुल गांधी ने दिल्ली में किसानों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों को बधाई देना चाहता हूं कि तीन कानूनों के खिलाफ आप पहाड़ जैसे खड़े रहे। एक इंच हिले नहीं और एक कदम पीछे नहीं गए। आपने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई। इस सरकार को यह बताना बहुत जरूरी था। आप सिर्फ देश को भोजन नहीं देते, रास्ता भी दिखाते हो। सालों से यह क्रम जारी है। अंग्रेजों से लड़ाई बड़े उद्योगपतियों ने नहीं लड़ी थी। किसानों और मजदूरों ने लड़ी थी। राहुल ने आगे कहा कि, मनमोहन सिंह का समय गोल्डन पीरियड था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच पार्टनरशिप थी। सरकार के दरवाजे खुले थे। जो आपके दिल में था, वह कह सकते थे। उस समय के हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था आज के हिंदुस्तान में राजा है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं। राहुल ने कहा कि, आज का राजा जनता की नहीं सुनता है। किसान एक साल ठंड और कोविड में सड़क पर खड़े थे। लेकिन प्रधानमंत्री ने बात करने की कोशिश नहीं की। यूपीए सरकार के दौरान हमने किसानों की मांग पर 10 दिन में 70 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया था। हमारी मंशा आपके साथ पार्टनरशिप करने की है। जिससे कि आपको लगे कि यह आपकी सरकार है। मैं गारंटी दे सकता हूं कि जो नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ किया। कांग्रेस पार्टी मर जाएगी, खत्म हो जाएगी, लेकिन ये कभी नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Custom Fields & Options Plugin for WordPress – Xbox Framework Custom JavaScript & CSS in Pages! Custom Post Type Support for AMP Custom Post Types, Taxonomies and Fields for Avada Builder Custom Product in WooCommerce Order Custom Product Tabs Manager Plugin – Product Tabs Manager Custom Scrollbar — Revamp Scrollbars to Match Your Website’s Aesthetic Custom Start Date for WooCommerce Subscriptions Custom User Registration Fields for WooCommerce Custom Woocommerce Discounts