राज्य में 25 जून को दस्तक देगा मानसून: मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह

0
download (26)
देहरादून: मौसम विज्ञानियों ने मानसून के अब 25 जून के बाद आने की जानकारी दी हैं। उधर, मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने से न सिर्फ तापमान काफी नीचे चला गया है, बल्कि गर्मी से भी राहत मिली है। राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश की आस लगाए लोगों के लिए खबर निराश करने वाली खबर सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून के राज्य में 20 जूून के आसपास सक्रिय होने की संभावना थी, लेकिन मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए नहीं दिख रही है। उधर, मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही हल्की फुल्की बारिश और तेज हवाओं के चलने से न सिर्फ तापमान काफी नीचे चला गया है, बल्कि गर्मी से भी राहत मिली है। विक्रम सिंह ने बताया कि मानसून की रफ्तार कम पड़ने से अब मानसून के 25 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मैदान से लेकर पहाड़ तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में कमी रहेगी। वहीं, अगले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी दूून में बादल छाए रहेंगे। उधर, हल्की बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवाओं से राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले दिनों राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Pack for Ninja Popups Themify Agency WordPress Theme Themify Announcement Bar Addon Themify Bizco WordPress Theme Themify Bold WordPress Theme Themify Builder AB Image Themify Builder Audio Themify Builder Bar Chart Themify Builder Button Pro Themify Builder Contact