फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला के साथ नाबालिक ने किया दुष्कर्म

0
rape_meerut_1_0-sixteen_nine_0-sixteen_nine
देहरादून: मसूरी रोड के एक फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला कर्मचारी से बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे एक नाबालिग पर लगा है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है। शनिवार को उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, राजपुर क्षेत्र के फाइव स्टार होटल हयात में एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान एक लड़का वहां आया और महिला को हाय कहा। महिला ने इस पर कहा कि कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। आरोपी छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ यहां आया था। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। होटल में आरोपी का परिवार दो दिन पहले आकर ठहरा था। शुक्रवार को 12 बजे उन्हें चेकआउट करना था, लेकिन इससे पहले ही यह वारदात हो गई। इसके बाद होटल में हड़कंप मच गया। कमरों में ठहरे मेहमान भी बाहर आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Nakamura – Minimal Photography and Portfolio WordPress Theme Nala – Beauty & Spa Template Kit Namex – Cyber Security Services Company Elementor Template Kit Namm – Grocery Shop WordPress Theme Nanotech – Creative Portfolio WordPress Theme Nanovi – Resort and Hotel WordPress Theme NapApp – WordPress App Landing Page Nasaomatic – Nasa Automatic Post Generator Plugin for WordPress Nastik – Creative Portfolio WordPress Theme Native – Stylish Multi-Purpose Creative WP Theme