मदन कौशिक पर विधायक संजय गुप्ता ने लगाए गंभीर आरोप

0
uttarakhand_elections_bjp_candidate_admits_defeat_madan_kaushik_accused_of_supporting_bsp_1644897190
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संम्पन हो चुके है I वहीं मतदान निपटते ही हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट से विधायक और भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने मदन कौशिक पर पार्टी विरोधी कार्य करने का जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें निष्कासित करने की मांग की है। वहीं, मदन कौशिक ने आरोपों की जानकारी नहीं होने का हवाला देते हुए टिप्पणी से इन्कार कर दिया। मतदान के बाद पत्रकारों से बातचीत में संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। उन्होंने अपने प्रत्याशियों को हराने के लिए लक्सर और हरिद्वार ग्रामीण सीट पर कुछ लोगों को प्रोत्साहित किया और पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ खड़ा किया, जिससे पार्टी प्रत्याशी चुनाव में जीत दर्ज न कर सके। उन्होंने कहा कि कौशिक कभी भी पार्टी के वफादार नहीं हो सकते। उन्होंने इस मामले की जांच कराने की बात भी कही है। कहा कि इस बारे में वह पार्टी हाईकमान को लिखित शिकायत भी भेजेंगे। संजय का कहना है कि वह चाहते तो चुनाव के बीच में भी यह सबकुछ बोल सकते थे, लेकिन इससे पार्टी को नुकसान होता। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कर्मठ सिपाही हैं, इसलिए अब चुनाव निपटने पर अपनी बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse CountryHolidays – Hotel and Bed & Breakfast Couples – Wedding Planner Template Kit CouponHut – Coupons & Deals Theme CouponHut – Coupons & Deals WordPress Theme CouponXL - Coupons, Deals & Discounts WP Theme Coursaty – Courses | Education WordPress Theme Course Builder – Online Course WordPress Theme CourseKit – Online e-Learning Elementor Template Kit Courso – Online University & Courses Elementor Template Kit COVID-19 Coronavirus | Live Map & Widgets for WordPress