विवाहित महिला अपने पति के प्रति काफी पजेसिव होती है: इलाहाबाद हाईकोर्ट

0
allahabad-high-court_1623517852
देहरादून: आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने के एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक शख्‍स की रिवीजन याचिका को खारिज करते हुए कहा कि कोई भारतीय महिला स्‍वीकार नहीं कर सकती कि उसके पति को किसी के साथ साझा किया जाए। इलाहाबाद हाईकोर्ट का मानना है कि एक विवाहित महिला अपने पति के प्रति काफी पजेसिव होती है। वह उसे किसी के साथ शेयर नहीं सकती है। आरोपी सुशील कुमार की पत्‍नी ने सितम्‍बर 2018 में उसके और परिवार के सभी सदस्‍यों के खिलाफ आईपीसी की धारा  323, 494, 504, 506, 379 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी पहले से ही किसी अन्‍य महिला के साथ शादीशुदा था। उस शादी से उसके दो बच्‍चे हैं। इसके बाद उसने तलाक दिए बगैर तीसरी शादी कर ली है। महिला ने आरोपी और उसके परिवार के सदस्‍यों पर मारपीट, दुर्व्‍यवहार और गाली-गलौच करने का भी आरोप लगाया। आरोपी ने जब उसे छोड़ दिया और एक नई महिला को अपने घर में रख लिया तो महिला ने एफआईआर दर्ज करवाने का फैसला लिया और उसके तुरंत बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्‍महत्‍या कर ली। हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी ने स्‍वीकार किया है कि उसने सितम्‍बर 2018 में तीसरी बार शादी की थी। कोर्ट ने माना कि महिला द्वारा आत्‍महत्‍या के फैसले के पीछे एकमात्र कारण पति का तीसरा विवाह ही है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने आरोपी की रिवीजन याचिका (जिसमें उसने खुद को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने के आरोप से बरी करने की मांग की थी) खारिज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Nextone – Painting & Wallpapering Service Elementor Template Kit Nextrecord – Recording & Sound Studio Elementor Template Kit NFTLAB.IO – NFT Marketplace Affiliate Elementor WordPress Theme NFTx – NFT Portfolio Elementor Template Kit Ngapal – Sea Luxury Yatch Vacation Services Elementor Template Kit Ngecor – Construction & Building Company Elementor Template Kit Ngepet – Creative Agency Company Elementor Template Kit Ngo – Charity Donation WordPress NGOO – Non-profit Charity Template Kit Nifty - Business Consulting WordPress Theme