यूक्रेन से उत्तराखंड के नागरिकों को निशुल्क घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देश जारी

0
637819046266275413
देहरादून: गृह विभाग ने यूक्रेन से लौट रहे उत्तराखंड के नागरिकों को निशुल्क घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देश दे दिए हैं। इस संबंध में सभी व्यवस्थाएं नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त कार्यालय द्वारा की जायेगी। अपर सचिव गृह अतर सिंह की ओर से इस संबध में स्थानिक आयुक्त को पत्र भेजा दिया गया है। पत्र में लिख गया है कि यूक्रेन से स्वदेश लौटे उत्तराखंड राज्य के नागरिकों को निशुल्क उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। ट्रेन, बस या टैक्सी जिस भी माध्यम से वे गंतव्य तक जाने की इच्छा जाहिर करेंगे, उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी। यह निशुल्क व्यवस्था स्थानिक आयुक्त कार्यालय कराएगा। जिसका सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने बताया कि, यूक्रेन में फंसे नागरिकों के बारे में सूचनाएं जुटाने के लिए तीन व्हाट्सअप ग्रुप बनाए गए हैं। इन समूहों में मुख्य सचिव, सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अधिकारियों के अलावा गढ़वाल व कुमाऊं मंडल आयुक्त, सभी जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों के साथ यूक्रेन से लौटे या वहां फंसे लोगों के परिजनों को भी जोड़ा गया है। इन व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं को विदेश मंत्रालय को उपलब्ध कराया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Amy Handmade – Blog and Shop WordPress Theme AMY Slider for Visual Composer AmyMovie – Film and Cinema WordPress Theme AmyMovie – Movie and Cinema WordPress Theme Anada – AI Agency & Data Science WordPress Analytify Pro Campaigns Add-on Analytify Pro Easy Digital Downloads Add-on Analytify Pro Email Notifications Add-on Analytify Pro Google Analytics Goals Add-on Analytify Pro Google Analytics Plugin