पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ने की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात

0
ramesh-pokhariyal-nishank_1596067818
देहरादून : पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद की स्थिति समेत अन्य विषयों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने बीएल संतोष को अपनी कुछ पुस्तकें भी भेंट की। बता दे कि निशंक ने हाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी दिल्ली में मुलाकात की थी I जिसमे उन्होंने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की थी। अब माना जा रहा कि इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन से उन्होंने मुलाकात कर चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन किया। दूसरी तरफ राजनीतिक गलियारों में डा निशंक की दिल्ली में सक्रियता और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात को लेकर कई अर्थ निकाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Ninja Forms Recurly Ninja Forms SalesForce CRM Ninja Forms Save Progress Ninja Forms Secure Form Ninja Forms Slack Ninja Forms Stripe Ninja Forms Table Editor Ninja Forms Text Message Notifications Ninja Forms Trello Ninja Forms Twilio SMS