सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस का एक जवान हुआ शहीद

0
be52fb9cd78ba2b252a02ac776c539bb-150x92

देहरादून: जिला बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई हैंI इस मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हुआ हैंI पुलिस ने इन आतंकियों के पाकिस्तानी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की पुष्टी की।

जिला बारामुला के करेरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि, इस मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हुआ है। सुरक्षाबलों ने तीनों आतंकवादियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। यही नहीं, मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद भी बरामद हुआ है।

आइजीपी विजय कुमार ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि ये तीनों आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। यही नहीं, ये पिछले 3-4 महीनों से इस क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस को इस बात का पता चल गया था और उसी दिन से हम इन्हें ट्रैक कर रहे थे।

आइजीपी ने बताया कि इस साल अब तक हमने 22 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों की पहचान पाकिस्तान के रहने वाले हनीफ, अली भाई और शाह वली के रूप में हुई है

पुलिस ने बताया कि बारामुला के करेरी इलाके में यह मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई। इलाके में आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना के बाद एसओजी, सेना व सीआरपीएफ का संयुक्त दल इलाके में पहुंच गए। इलाके की घेराबंदी करते हुए सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश शुरू की। जैसे ही सुरक्षाकर्मी तलाशी लेते हुए नाजीभट चौराहे के नजदीक पहुंचे, वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। अचानक से की गई इस गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसके बाद जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया परंतु डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

गोलीबारी के तुरंत बाद ही सुरक्षाबलों ने अपनी पोजीशन ली और आतंकवादियों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच अन्य सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी के बीच सुरक्षाकर्मी उन्हें बार-बार आत्मसमर्पण करने केे लिए भी कहा गया परंतु वे हथियार डालने के लिए नहीं माने। इसी बीच सुरक्षाबलों ने जवाबी फायरिंग में एक के बाद एक तीनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

आतंकियों के मारे जाने के बाद भी सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और जब इस बात की पुष्टि हो गई कि इलाके में और आतंकी मौजूद नहीं है, तो अभियान को समाप्त करने की घोषणा की गई। सूत्रों ने बताया कि तीनों पाकिस्तानी आतंकियों को टारगेट किलिंग व अमरनाथ यात्रा पर हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse WP Rich Snippets Anonymous User Reviews WP Rich Snippets Box Shortcode WP Rich Snippets Call To Action WP Rich Snippets Compare WP Rich Snippets Customizer WP Rich Snippets DataTables WP Rich Snippets Front-End Entry Submit WP Rich Snippets Locations WP Rich Snippets Ranking Table WP Rich Snippets Software Specs