भाजपा छोड़ दर्जनों ने की कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण

0
d2 (1)

-महानगर अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

देहरादून:  महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की उपस्थिति में राजपुर विधानसभा के अन्तर्गत आयोजित समारोह में भाजपा एवं अन्य कई संगठनों से आये कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले भाजपा एवं अन्य कार्यकर्ताओं का महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व राजपुर विधानसभा के विधायक राजकुमार एवं पूर्व प्रत्याशी मसूरी गोदावरी थापली ने माला अर्पण कर स्वागत किया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए लालचन्द शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से खिन्न होकर अनेक भाजपा पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

आज जिस तरह भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड में लोकतंत्र विरोधी काम कर प्रदेश की राजनीतिक वातावरण को खराब करने का काम कर रही है, निश्चित रूप से उससे प्रदेश का जनमानस भाजपा के प्रति उदेलित है तथा भाजपा की नीतियों से खिन्न है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में लोक लुभावनें नारे देकर तथा जनता को छल कर भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र की सत्ता में कब्जा करने का काम किया है। आज देष का जनमानस भारतीय जनता पार्टी की असलियत को जान चुका है। भाजपा की कथनी और करनी में कितना अन्तर है, इस बात को भी देष का आम आदमी जान चुका है।

गोदावरी थापली ने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र विरोधी चेहरे को उत्तराखण्ड के जनमानस के बीच में ले जाकर बेनकाब करने का काम करना है। भाजपा हिटलर वादी एंव फासीवादी तरीके से देश को चलाना चाहती है और लोकतंत्र को कुचलकर देष में सत्तासीन होना चाहती है।

राजकुमार ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा है उसका पार्टी पूरा सम्मान किया जाएगा तथा उन्हें उनकी योग्यता अनुसार पार्टी स्थान दिया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियों से खिन्न होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं, कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसने हर हमेषा लोकतंत्र को मजबूत करते हुए देश एंव प्रदेश के सर्वागीण विकास की बात की है, तथा समाज के अन्तिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।

उन्होने कहा कि वह सोनिया जी एंव राहुल जी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, और अपनी पूरी शक्ति से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। फरमान, मन्नू बाबा, सदाब खान, हैरी, औमी, सदाम, मोनू, बबलू, मकसूद, परवेज खान, खालिद, जमाल, श,िाकान्त गुप्ता, शमी गुप्ता, तोहिद, मन्नू लाल, मोहित, अशफाक, तहजीब, शली, रहमान, लाला, बूरू, राहुल, विकास गुप्ता, राधेष्याम, गणेष प्रसाद ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, गोदावरी थापली, गुलशेर मियां (मुन्ना भाई), भावन डोरा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Bellaria – a Delicious Cakes and Bakery WordPress Theme Bellatrix | WordPress Portfolio Theme – Shutter One Page Belle – Clean, Modern, Versatile Shopify Theme 2.0 Belly – Multipurpose Theme WooCommerce WordPress BelMas – Online Cooking Class & Workshop Elementor Template Kit Belmont – Cocktail Bar WordPress Theme Bemeina – Plastic Surgery & Beauty Clinic WordPress Theme Bemins – Fashion & Jewelry, Furniture Store WordPress Theme Benco - Responsive Furniture WooCommerce WordPress Theme beNews – Magazine WordPress Theme