उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

0
manish_sisodiya-sixteen_nine
देहरादून: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी की थी| जिसके बाद आज शनिवार को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने विवादों में घिरी नई आबकारी नीति को बेस्ट पॉलिसी करार दिया। उन्होंने कहा कि हमने पूरी ईमानदारी से नीति को लागू किया था। मगर एलजी ने इसमें दखल देकर इसे बदल दिया। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को रोकने के लिए मेरे घर पर छापेमारी की गई। जो अच्छा काम करता है उसे पीएम मोदी रोकना चाहते हैं। इसी बीच उन्होंने दावा किया कि अगले दो-चार दिन में उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने कल फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल को कवर किया था। यह भारत के लिए गर्व की बात है। करीब डेढ़ साल पहले उनकी तरफ से एक और स्टोरी छापी गई थी, जिसमें गंगा के पास हजारों शव दिखाए गए थे। मैं किसी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हूं। मेरी एक ही गलती है कि मैं अरविंद केजरीवाल सरकार का शिक्षा मंत्री हूं। केजरीवाल को रोकने के लिए साजिश के तहत मेरे यहां सीबीआई रेड हुई है। केजरीवाल के पक्ष में देशभर में माहौल बन रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शराब या एक्साइज केंद्र की परेशानी नहीं है। इनकी परेशानी अरविंद केजरीवाल, उनकी बढ़ती लोकप्रियता है। अगर शराब मुद्दा है तो सीबीआई-ईडी गुजरात क्यों नहीं जाती है। वहां हर साल 10 हजार करोड़ की एक्साइज चोरी होती है। अगर इन्हें शराब की एक्साइज चोरी की चिंता होती तो आज सीबीआई का पूरा हेडक्वार्टर गुजरात में शिफ्ट हो जाता। सीबीआई को आदेश देने वाले लोग ही गुजरात में एक्साइज की चोरी कर रहे हैं। बता दें, सीबीआई ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में लिखा है कि सूत्रों का कहना है कि एक हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि लोगों के दिलों में केजरीवाल की जगह बन रही है। केजरीवाल जहां गरीबों के लिए सोचते हैं। वहीं पीएम मोदी को केवल अपने कुछ अरबपति और खरबपति दोस्तों की चिंता रहती है। पहले लोग पूछते थे कि मोदी वर्सेज हू। अब उन्हें इसका विकल्प मिल गया है। अब लोग केजरीवाल को एक मौका देना चाहते हैं। 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी वर्सेज केजरीवाल होगा। केजरीवाल को काम करना और करवाना आता है। उन्होंने दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य को ठीक करके दिखा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Freeio - Freelance Marketplace WordPress Theme Freestyle – A WordPress Theme For Extreme Sports Frenchbulls – Dog Breeder Elementor Template Kit Frenzy – Food Delivery & Restaurant Elementor Template Kit Fresh – Life Coach Elementor Template Kit Freshio - Organic & Food Store WordPress Theme Friend Finder – Social Network HTML5 Template Frinkle - Digital Design Agency Elementor Pro Template Kit Frintem – Printing Company WordPress Theme + RTL Frizty – Pet Shop WooCommerce Theme + RTL