सीएम धामी ने की पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात

0
देहरादून : राज्य में मतदान के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस क्रम में शनिवार को उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में भी जानकारी ली। मतदान के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर चुनाव के साथ ही संगठन को मजबूत करने के संबंध में भी चर्चाएं कर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और डा. रमेश पोखरियाल निशंक से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री सबसे चुनाव परिणाम के के बाद वरिष्ठों से सहयोग की भी आशा कर रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री धामी पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके साईं लोक देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच कई मसलों पर चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी रश्मि रावत भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse MyThemeShop Cyprus WordPress Theme MyThemeShop Daynight WordPress Theme MyThemeShop Dividend WordPress Theme MyThemeShop Dotmag WordPress Theme MyThemeShop eCommerce WordPress Theme MyThemeShop Emaxstore WordPress Theme MyThemeShop Emerald WordPress Theme MyThemeShop Entrepreneurship WordPress Theme MyThemeShop Fashionblog WordPress Theme MyThemeShop Feminine WordPress Theme