दो दिन के दौरे में वाराणसी पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

0
yogi-
देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अपने दो दिन के दौरे में वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और साथ ही पीएम के आगमन को लेकर परियोजनाओं की तैयारियों का जायजा लेंगे। शुक्रवार की दोपहर को सीएम योगी संपूर्णानंद संस्‍कृत विवि के खेल मैदान में पहुंचे। इस दौरान उनका स्‍वागत करने के लिए पार्टी की ओर से पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आगमन से पहले मार्ग के दोनों ओर आने जाने वाले लोगों को रोक दिया गया। वहीं रास्ता बंद होने से गर्मी से परेशान लोगों को दुश्‍वारी झेलनी पड़ी। जंगमबाड़ी मठ में मुख्‍यमंत्री के आगमन को देखते हुए परिसर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था काफी कड़ी कर दी गई हैं। बता दें, जंगमबाड़ी मठ के आयोजन में शामिल होने के बाद सीएम योगी विकास कार्यों की समीक्षा में शामिल होंगे। जिसके बाद सीएम शाम छह बजे डीएवी पीजी कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चौरी-चौरा कांड की 100 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही दशाश्वमेध प्लाजा समेत अन्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम कर अगले दिन सुबह यहां से प्रस्थान करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पीएम नरेन्‍द्र मोदी के वाराणसी के प्रस्‍तावित दौरे के पूर्व ही विकास के साथ पीएम के प्राथमिकता आधारित परियोजनाओं को लेकर मंथन भी करेंगे। इसके साथ ही लंबित चल रही परियोजनाओं को लेकर भी वह अधिकारियों से विचार विमर्श कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Loquet – Museum & History Theme Lottie Animations Addon for WPBakery Page Builder Lottie Image Animation for WPBakery Page Builder Lottier – Lottie Animated Images for Divi Builder LotusGreen – Multipurpose WooCommerce Theme Louie – Modern Portfolio Theme for Agencies Lounge – Clean Elegant WordPress Theme Love Travel - Creative Travel Agency WordPress Lovegiver – Senior Care WordPress Theme + RTL Lovelee – Wedding & Planner WordPress Theme + RTL