भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, खटीमा से सीएम धामी होंगे उम्मीदवार

0
cmdhami-1630739427

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा द्वारा जारी सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए है। जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। प्रत्यासियों की सूची जारी होने से पहले सीएम धामी किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर काफी चर्चाए हो रही थी  लेकिन भाजपा ने अब सूची जारी कर सीएम धामी के खटीमा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है । बाकी बची शेष सीटों पर दोबारा मंथन किया जाएगा  जिसके बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वहीं बची 11 सीटों पर बाद में नामों का ऐलान किया जाएगा। इस बार पांच महिलाओं को टिकट दिया गया है। वहीं 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट दिया गया है।

ये है प्रत्याशियों की पहली सूची

पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार शहर से चुनाव लड़ेंगे केदारन सिंह रावत यमुनोत्री से भरत सिंह चौधरी रुद्रप्रयाग से शक्ति लाल साहब घनसाली से विनोद कंडारी देवप्रयाग से सुबोध उनियाल नरेंद्र नगर से प्रीतम पंवार धनोल्टी से राम चरण नौटियाल चकराता से मुन्ना सिंह चौहान विकासनगर से सहदेव सिंह पुंडीर जसपुर से विनोद चमोली धर्मपुर से उमेश शर्मा रायपुर से खजान दास राजपुर रोड से सविता कपूर देहरादून कैंट से गणेश जोशी मसूरी से प्रेमचंद्र अग्रवाल ऋषिकेश से सुरेश राठोर ज्वालापुर से प्रदीप बत्रा रुड़की से देवयानी कुंवर प्रणव चैंपियन खानपुर से संजय गुप्ता लक्सर से स्वामी यतिश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण से डॉक्टर धन सिंह रावत श्रीनगर से राजकुमार औली पौड़ी से धन सिंह धामी धारचूला से बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट से आदेश चौहान बीएचईएल हरिद्वार से चंद्रा पंत पिथौरागढ़ से सुरेश कपकोट से चंदन राम दास बागेश्वर से दिलीप सिंह रावत लैंसडौन से महेश जीना सल्ट से राजकुमार पोरी लोहाघाट से बंशीधर भगत कालाढूंगी से दीवान सिंह बिष्ट रामनगर से डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल जसपुर से त्रिलोक सिंह चीमा काशीपुर से ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse MainWP Broken Links Checker MainWP Buddy MainWP Clean and Lock MainWP Client Reports MainWP Clone MainWP Code Snippets MainWP Comments MainWP Favorites MainWP File Uploader MainWP Google Analytics Extension