पुनः टाटा संभाल रहा एयर इंडिया की कमान, पहले दिन दिखे बदलाव

0
rajexpress_2020-02_76e44b45-a3c6-4a2a-b73e-e264c70f1595_TATA_AIR_INDIA
देहरादून: पूरी तरह से टाटा की होने के अधिग्रहण के बाद पहले दिन से ही एयर इंडिया के कामकाज के तरीके में कई तरह के खासे बदलाव दिखना शुरू हो गया। शुक्रवार को दिल्‍ली से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 665 के पायलट कैप्‍टन वरुण खंडेलवाल ने ‘ऐतिहासिक’ अनाउंसमेंट करते कहा, ‘आप सबका स्‍वागत इस ऐतिहासिक उड़ान में करना चाहूंगा। आज एयर इंडिया सात दशक बाद पूरी तरह से टाटा ग्रुप का हिस्‍सा बन चुकी है। इस नए एयर इंडिया में आपका स्‍वागत करूंगा।’ टाटा ने मुंबई से चार शहरों की एयर इंडिया की उड़ानों में इनहैंस्ड मील सर्विस का प्रारंभ कर दी है। यह सेवा शुक्रवार को मुंबई-न्यूयॉर्क फ्लाइट और पांच मुंबई-दिल्ली फ्लाइट्स में भी फ्लाइट्स में भी उपलब्ध कराई जाएगी। टाटा ग्रुप इस सेवा को चरणबद्ध तरीके से और फ्लाइट्स में भी लागू करेगा। इसके अतिरिक्त समय के पाबंद रहने के लिए एयरक्राफ्ट के दरवाजे डिपार्चर से 10 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। क्रू मेंबर्स पहले से ज्यादा स्मार्ट नजर आएंगे। यात्रियों को अब गेस्ट कहकर संबोधित किया जाएगा। फ्लाइट के अंदर रतन टाटा का एक रेकॉर्डेड मेसेज सुनाने की भी प्लानिंग है। इससे पूर्व एयर इंडिया अब तक सरकार के स्वामित्व में चल रही थी | एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया का अधिग्रहण पूरा होने के बाद अब ये आधिकारिक तौर पर टाटा की हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Veco – Creative Agency Elementor Template Kit VEDA | Multi-Purpose Theme VEDBO – Elementor WooCommerce Theme Vedio – Video Production WordPress Theme Veen – Minimal Lightweight AMP Blog for WordPress Veera – Multipurpose WooCommerce Theme Veera – Multipurpose WooCommerce Themes Veerena – Honey Bee Elementor Template Kit Veg Point WP – Multipurpose Elementor WooCommerce Theme Vegi - Vegan Street Food Restaurant & Takeaway Elementor Template Kit