पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई : मथुरा दत्त जोशी

0
1088714-muslim-university
देहरादून: प्रद्देश में विधानसभा चुनाव के दौरान अल्पसंख्यकों के लिए यूनिवर्सिटी की मांग कर सुर्खियों में आए कांग्रेस नेता आकिल अहमद को प्रदेश महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का आदेश दिया हैंI यह कार्रवाई आकिल द्वारा मीडिया और सोशल मीडिया पर लगातार दिए जा रहे बयानों की वजह से की गई है। मथुरा दत्त ने बताया कि यूनिवर्सिटी विवाद पर आकिल को मर्यादापूर्ण आचरण रखने को कहा गया था। इसके बाद भी वो लगातार पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयान जारी करते रहे। बीती आठ फरवरी को भी आकिल को नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने कहा, आगे भी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। दरअसल, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर बगावती तेवर दिखा रहे प्रदेश सचिव आकिल को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सीनियर आब्जर्वर मोहन प्रकाश आदि ने अंतिम क्षणों में मना लिया था। पार्टी प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा के समर्थन में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आकिल ने अपनी कई मांगों के साथ अल्पसंख्यकों के लिए यूनिवर्सिटी बनाने की भी मांग की। आकिल का कहना था कि प्रभारी और पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार बनने पर मांगें मानने का भरोसा दिया था। जिसके बाद भाजपा ने यूनिवर्सिटी को चुनावी मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक प्रचार शुरू कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी अपने चुनावी भाषण में इस विषय को शामिल किया जिस कारण यह मुद्दा काफी बड़ गया। विधानसभा चुनाव में अपनी हार के लिए कांग्रेस, यूनिवर्सिटी विवाद को भी एक बड़ी वजह मानती है। यूनिवर्सिटी विवाद के तूल पकड़ने पर कांग्रेस ने आकिल से कन्नी काटना शुरू कर दिया था। इसी बीच निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से जारी वह आदेश सामने आ गया, जिसमें आकिल को प्रदेश सचिव से प्रमोशन देते हुए उपाध्यक्ष बना दिया गया था। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल इस आदेश से को गलत बताया हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा खुद को अलग किया जाता देख आकिल ने कई दिन से मोर्चा खोला हुआ हैI उन्होंने कहा, कांग्रेस विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा मेरे सिर पर फोड़ रही है। गलती कांग्रेस नेताओं की है। कांग्रेस वोट के नाम पर मुस्लिमों का शोषण कर रही है। वर्ष 2012 से लेकर अब तक मैं टिकट मांगता रहा लेकिन टिकट नहीं मिला। कांग्रेस  एक और मुस्लिम साथी के साथ अन्याय कर चुकी है और अब मेरे साथ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Horrses – Equestrian & Horse Riding Club Elementor Template Kit Horse Racing – HTML5 Casino Game Hospital – Hospital Management System Hospital Management System for Wordpress Hospital Medical Doctor WordPress Theme – Hospital+ Hostdec – Website Hosting Services Elementor Template Kit Hostec – Hosting Service Elementor Template Kit Hosteller – Hostel Booking Elementor Template Kit HostFox | Hosting WordPress Hostic – Web Hosting Company Elementor Template Kit