राकेश मीणा ने प्रदेश यूथ कांग्रेस के उप अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

0
देहरादून: अशोक गहलोत और सचिन पायलट की लड़ाई के बीच अब पायलट खेमे के नेता खुलकर मुखर होने लगे हैं। इस बिच प्रदेश यूथ कांग्रेस के उप अध्यक्ष राकेश मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राकेश मीणा ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफा का ऐलान किया और गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। मीणा ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे पार्टी में जो दायित्व मिला, वो राहुल गांधी जी की सोच के कारण मिला। लोकतंत्र व्यवस्था के कारण मिला। युवाकांग्रेस में कई कार्यकर्ताओं का दो से तीन बार प्रमोशन किया गया है लेकिन मेरे सहित कई कार्यकर्ताओं का एक बार भी प्रमोशन नहीं किया गया है। जिनके कांग्रेस के चुनाव में 500 वोट भी नहीं आए, उनको राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, जो सरासर पक्षपात है। उन्होंने कहा कि 2018 राजस्थान विधानसभा चुनाव में सचिन पायलट जी के चेहरे पर लड़ा गया। युवाओं ने पायलट के नाम पर वोट दिया लेकिन पायलट जी को कुछ भी नहीं मिला। जिसका संदेश जनता में गलत गया है । मैं कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी, सोनिया गांधी जी और प्रियंका गांधी का आम कार्यकर्ता हूं और एक कार्यकर्ता कि हैसियत से कांग्रेस पार्टी के लिए काम करता रहूंगा। मेरा ये निर्णय व्यक्तिगत है। इसको किसी भी व्यक्ति से जोड़कर न देखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse EcoPeace – Environment & Ecology NGO Elementor Template Kit EcoPower – Alternative Power & Solar Energy Company Ecotree – Organic Food WordPress Theme Ecova – Eco Environmental WordPress Theme Ecozone – Ecology & Environment WordPress Theme EDD Advanced Permalinks EDD Donation & Tip EDD for AMP EDD Variable License Expiration Dates Edel – Luxury Jewelry Elementor Template Kit