यमुनोत्री हाईवे पर ओवेर्स्पीडिंग के चलते कार खाई में गिरने से पांच की मौत, एक घायल

0
देहरादून: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी I कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी वहीं एक अन्य घायल है I जानकारी के अनुसार, यह कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, सभी स्‍थानीय निवासी हैं। सीएम धामी ने जताया शोक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Dentario – Dentist & Medical Elementor Template Kit Dentario | Dentist & Orthodontist Medical WordPress Theme Dentcare – Dentist & Dental Clinic Elementor Template Kit Dentica – Dental Clinic Elementor Template Kit DentiCare - Medical & Dentist WordPress Theme Dentino – Dental Clinic Template Kit Dentisto Dentist & Medical Elementor Template Kit Dento – Dental Care WordPress Theme Denzel – Creative Minimal Portfolio WordPress Theme Deploy – Consulting & Business WordPress Theme