यूपी में ह‍िंंसा भड़काने वालों पर योगी सरकार ने कठोर करवाई करने के दिए निर्देश 

0
kanpur_voilence-sixteen_nine-150x84

देहरादून: उत्तर प्रदेश को दंगे की आग में झोकने की साज‍िश करने वालों पर पुल‍िस कार्रवाई कर रही हैं। पुल‍िस ने प्रदेश के आठ ज‍िलों में ह‍िंंसा भड़काने वाले और पथराव करने वाले 337 आरोप‍ितों को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव और हिंसा में पुलिस ने मंगलवार सुबह सात बजे तक 337 लोगों को गिरफ्तार कर दिया है। सर्वाधिक 92 आरोपित प्रयागराज से गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरे से की गई वीड‍ियो ग्राफी से भी पुल‍िस ह‍िंंसा में शाम‍िल आरोप‍ियों और उनकी मदद करने वालों की तलाश में जुटी हुई है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सोमवार शाम सात बजे तक प्रदेश के आठ जिलों से 337 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में नौ जिलों में 13 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं।

एडीजी ने बताया कि प्रयागराज में 92, सहारनपुर में 83, हाथरस में 52, मुरादाबाद में 40, अंबेडकरनगर में 41, फिरोजाबाद में 18, अलीगढ़ में छह और जालौन में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है|

प्रयागराज में ह‍िंंसा भड़काने वाले मुख्‍य आरोपी जावेद के अवैध घर पर पीडीए ने बुलडोजर चलाकर उसे ध्‍वस्‍त कर द‍िया है। सहारनपुर में दंगा भड़काने की साज‍िश करने वाले दो मुख्य आरोप‍ितों के घर पहले ही बुलडोजर से ध्‍वत किए जा चुके हैं। वहीं योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार की ओर से पत्‍थरबाजों पर की गई कार्रवाई को सपा मुखि‍या अखि‍लेश यादव और बासपा प्रमुख मायावती ने कानून से ख‍िलवाड़ बताया है।

अख‍िलेश ने कहा था क‍ि ये कहा का इंसाफ है क‍ि ज‍िसकी वजह से देश की पूरी दुन‍िया में बदनामी हुई उसे सुरक्षा दी जा रही है और शांत‍िपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

वहीं इस मामले में मायावती ने प्रदेश सरकार पर समुदाय व‍िशेष को टारगेट करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से इस मामले को स्‍वता संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने की बात कही थी।

बता दें क‍ि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा को जेल भेजने के ल‍िए व‍िरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच प्रयागराज, हाथरस, फ‍िरोजाबाद, जालौन, अलीगढ़, सहारनपुर, मुरादाबाद, अम्‍बेडकरनगर में उपद्रव‍ियों ने पुल‍िस पर पथराव शुरु कर द‍िया। कई जगह गाड‍़‍ियों में आग लगा दी। प्रयागराज और हाथरस में सबसे ज्‍यादा ह‍िंंसा हुई। इस मामले में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने अध‍िकार‍ियों को कठोरतम कार्रवाई करने के न‍िर्देश द‍िए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Handmade – Shop WordPress WooCommerce Theme Hando – Corporate & Portfolio Elementor Template Kit Handy – Handmade Shop Shopify Theme Handy – Handmade Shop WordPress WooCommerce Theme Handy Shop – Digital RTL Responsive WooComerce WordPress Theme Handyman Builder Plumber & Repair Service Elementor Template Kit Haney – Beekeeping and Honey Shop Theme Hanga - Construction & Building Elementor Template Kit Hangar – Aviation & Flight School Elementor Template Kit Hanio – Honey & Sweets Store WordPress Theme