सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे यात्रियों का वाहन खाई में गिरा, हादसे में 12 घायल

0
accident_1655187647
देहरादून: रायपुर के सिमयारी गांव से सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे यात्रियों की गाड़ी फुलैत गांव के पास खाई में गिर गई। हादसे में 12 घायल हो गए। इनमें तीन लोगों को गंभीर चोट आई। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त गाड़ी में 15 लोग सवार थे। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह रायपुर-कद्दूखाल मार्ग पर फुलैत गांव के पास हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में मैक्स गाड़ी गिरी हुई थी। पुलिस ने कार सवाल घायलों को निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी लोग सिमयारी गांव के हैं। वह सुबह सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार खाई में गिरी। घायलों का दून और कोरोनेशन अस्पताल में उपचार चल रहा है। दून मेडिकल कॉलेज पहुंचे गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुँचे। इस दौरान डॉ एन एस खत्री तथा डॉ के सी पंत उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिया कि घायलों क़ो उचित इलाज दिया जाय तथा गंभीर मरीजों क़ो यथाआवश्यकता हायर सेंटर भेजा जाए। इस पर चिकित्सकों ने कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया कि महादेव भट्ट जिनके सिर में गंभीर चोट आई है, उन्हें जौलीग्रांट रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Patholab – Laboratory & Science Research WordPress Theme PathWell | A Senior Care Hospital WordPress Theme PathWell | Senior Care WordPress Theme PatioTime – Restaurant WordPress Theme Patker – Pet Care and Veterinary WordPress Theme Patte – Pet Care & Pet Shop WordPress Theme Pause – Blog & Magazine Elementor Template Kit Pawly – Responsive Pet Store WooCommerce Theme Pawsh | Pet Care Services WordPress Theme Pawsy – Pet Care & Veterinary Elementor Template Kit