प्रदेशवासियों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, बुधवार से मौसम सुहाना होने की संभावना

0
rain
देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार को एक और गर्म दिन झेलने के बाद राज्य में मौसम करवट लेने जा रहा है। बुधवार से नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश, आंधी व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। मंगलवार को राज्य के मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस व पर्वतीय क्षेत्रों में 2000 मीटर तक के इलाकों में 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 15 से 17 जून तक राज्य के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तीव्र बौछार व दिन के समय आंधी की संभावना है। खासकर नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश को लेकर स्थानीय प्रशासन को सतर्कता बरतने का सुझाव दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Particles Backgrounds Addon for WPBakery Page Builder Partiso Political Party & Candidate Elementor Template Kit Partiso | Political WordPress Theme for Party & Candidate Partiwi – Barbershop Elementor Template Kit PartyMaker | Event Planner & Wedding Agency WP Passage – Responsive Retina Multi-Purpose Theme Passion Blogger - A Responsive WordPress Theme Passion – Handmade & Craft WooCommerce WordPress Theme Password Manager Jetpack CRX Addon Password Protected Categories