डाक मतों पर धांधली का आरोप दर्शा रहा कांग्रेस की बौखलाहट: मनवीर सिंह चौहान

0
Manveer-sing
देहरादून : कांग्रेस के डाक मतों में धांधली और इवीएम में छेड़छाड़ के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है I भाजपा ने उनके बयान को सिरे से खारिज करते हुए इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव परिणाम आने से पहले कांग्रेस असहज और घबराई हुई है। इसीलिए अपनी खराब स्थिति को देखते हुए अब इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। कहा कि कभी ईवीएम तो कभी डाक मत और कभी मशीनरी के दुरुपयोग जैसे आरोप कांग्रेस की निराशा को दर्शाते हैं। चौहान ने कहा कि कांग्रेस इस समय भ्रम की स्थिति से गुजर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत स्वयं मुख्यमंत्री की दौड़ में बने रहने के लिए समर्थन जुटाओ अभियान में लगे हैं तो नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह पार्टी के घोषणा पत्र के आपरेशन में। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अब डाक मत का नया राग अलाप रहे हैं। किसी को मतगणना तक सब्र नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस में बौखलाहट दिख रही है, उससे साफ है कि उसे हार का भय सता रहा है। कांग्रेस को अपनी हार का अंदेशा हो चुका है और इसीलिए उसके नेता मनगढ़ंत कहानियां रचने मे लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के प्राण उत्तराखंड में नहीं बल्कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ही हैं। उन्हें सोते-जागते यहां तक कि सपने में भी मुख्यमंत्री की कुर्सी ही दिखाई पड़ रही है। यही कारण है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मतदान के बाद से मुख्यमंत्री के तौर पर घोषणा व बयानबाजी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Warta – News/Magazine WordPress Theme Wasat — Creative Portfolio Elementor Template Kit Wastey – Waste Pickup and Disposal Services WordPress Theme Waterly – Drinking Water Delivery WordPress Theme Wauki: Responsive WordPress Menu WaveRide – Surfing and Water Sports WordPress Theme Waves – Startup Agency Elementor Template Kit WaveSurfer – Surfing and Water Sports WordPress Theme WaveX – One Page Parallax WayMart – Multipurpose WooCommerce Theme