स्कूल जा रहे शिक्षकों का वाहन खाई में गिरा, 3 की मौके पर मौत, 2 घायल

0
images (3)
देहरादून: सोमवार सुबह स्कूल के लिए जा रहे शिक्षकों का वाहन खाई में गिर गया। यह हादसा नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा-गुमखाल के बीच क्रैंखाल के पास हुआ। इस दुर्घटना में तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। मरने वालों में दो महिलाएं और एक शिक्षक है और 2 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है। जानकारी के आनुसार कार में प्रखंड जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज सारी के शिक्षक सवार थे, जिनमें से दो शिक्षिकाओं समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा और गुमखाल पुलिस चौकी से टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Ninja Forms Help Scout Ninja Forms Highrise CRM Ninja Forms iContact Ninja Forms Insightly CRM Ninja Forms IntelligenceWP Ninja Forms – Limit Checkboxes Ninja Forms Mad Mimi Ninja Forms MailChimp Ninja Forms MailPoet Ninja Forms Multi-Part Forms