ऑनलाइन कमाई के झांसे में युवक ने गवाए 95 हजार

0
onlinefraud1-1559543697-1601456718
देहरादून: ऑनलाइन कमाई के झांसे में युवक ने 95 हजार रुपये गंवा दिए। युवक गूगल पर पार्ट टाइम जॉब की तलाश कर रहा था I उसे टास्क देकर पहले छोटे-छोटे निवेश पर अच्छा रिटर्न दिया गया। इसके बाद महंगे टास्क देकर यह रकम जमा करा ली गई। जीटीएम फॉरेस्ट एंड हिल्स अपार्टमेंट मोहकमपुर के रहने वाले पुष्कर चित्रांशी के साथ साइबर धोखाधड़ी हुई। वह गूगल पर पार्ट टाइम वर्क के लिए सर्च कर रहा था। तभी उसके व्हाट्सएप पर एक संदेश आया। यह सेल्स आर्डर टास्क का था। इससे वह जुड़ गया। पहले 100 रुपये खर्च किए तो 228 रुपये वापस मिले। फिर एक हजार रुपये खर्च किए तो 4446 रुपये वापस मिले। इसके बाद पीड़ित को 11 जुलाई को महंगे टास्क दिए गए। इनके एवज में उसने 95 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद दो लाख रुपये से अधिक रकम का एक टास्क दिया गया। इससे पहले पीड़ित रुक गया। उसने पहले के भुगतान से बचे टास्को की रकम मांगी। पीड़ित को यह रकम नहीं लौटाई गई। इसके बाद उसने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर वहां से नेहरू कॉलोनी थाने पहुंची। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Master Slider – Touch Layer Slider WordPress Plugin Master WhatsApp Chat For WordPress Masterstudy Education – LMS WordPress Theme MasterStudy LMS Mobile App – Flutter v.3 iOS & Android MasteryKit – Business Coach Elementor Template Kit Matar — Mental Health Therapy Elementor Template Kit Material | White Label WordPress Admin Theme Materialize – Material Design Multipurpose WordPress Theme Mato – Movie Studios and Filmmakers WordPress Theme Matour – Tour & Travel Agency FSE WordPress Theme