आप: कर्नल कोठियाल ने दिलाई, भिलंगना के प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष, दिनेश लाल को पार्टी की सदस्यता

0
WhatsApp Image 2021-09-10 at 4.53.45 PM

-नवनिर्माण की सोच रखने वालों का आप पार्टी में है स्वागत: कर्नल कोठियाल

देहरादून: आम आदमी पार्टी में लोगों के जुडने का सिलसिला लगातार जारी है,आज आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने घनसाली विधानसभा से दिनेश लाल भाजनियाल को पार्टी की टोपी पहनाकर विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।इस दौरान आप जोनल इंचार्ज टिहरी हर्षित नौटियाल भी मौजूद रहे।

इस मौके पर कर्नल कोठियाल ने कहा कि आप पार्टी का ग्राफ धीर धीरे रफ्तार पकड रहा है। उन्होनें कहा कि सर्वे द्वारा भी प्रदेश में आप पार्टी को 15 से 20 प्रतिशत की बढत मिलती दिखाई दे रही है। कहा कि यह बढत अभी और ज्यादा होगी, क्योंकि अभी कई जनहित के मुद्दे लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी जिनका सीधे तौर पर उत्तराखंड की जनता से सरोकार होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा फ्री बिजली गारंटी अभियान से लाखों लोगों के जुड़ने से दोनों ही मुख्य विपक्षी दलों में बौखलाहट आ गई और वो भी अब मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे हैं। हालाकि उन्होंने कहा मुफ्त बिजली को लेकर दोनों पार्टियों के पास कोई भी एजेंडा नहीं है और बिजली अभियान से लाखों लोगों के जुड़ने से पार्टी की लोकप्रियता स्पष्ट होती है। कोठियाल ने कहा कि आप पार्टी में हर उस व्यक्ति का स्वागत है जो प्रदेश के नवनिर्माण की सोच रखता हो। उन्होंने दिनेश लाल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिनेश लाल उत्तराखंड नवनिर्माण के मिशन में अपना पूरा सहयोग देंगे।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए दिनेश लाल ने कहा कि, वो बचपन से ही संघर्ष करने के आदि रहे हैं और यही संघर्ष उन्होंने आप पार्टी में अरविंद केजरीवाल और कर्नल कोठियाल में देखा है । उन्होंने आगे कहा कि कर्नल कोठयाल जी द्वारा जो प्रदेश नवनिर्माण का सपना देखा गया और जो संकल्प लिया गया उसी से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

दिनेश लाल भाजनियाल पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी 2014 रहते हुए वर्तमान प्रधान होने के साथ प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष भिलंगना धनसाली व जिला महासचिव प्रधान संगठन टिहरी गढवाल सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रधान संगठन उत्तराखंड भी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Milian – Personal Portfolio & Online Resume CV WordPress Theme Milton | Multipurpose Creative WordPress Theme MilZinCard Resume / CV & Portfolio vCard WordPress Theme Mim – Personal Portfolio WordPress Theme Mimit – Ultimate News & Magazine WordPress Theme Mindary – Psychology & Counseling Elementor Template Kit MindCare – Psychology and Counseling WordPress Theme Mindity – Psychologist Teraphist Elementor Template Kit Mindly – Psychology, Therapy & Counseling Elementor Template Kit Mindtech – IT Solutions & Services Company Elementor Template Kit