योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य की 5 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

0
yogi-adityanath_1665556286
देहरादून: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोलाघाट स्थित अम्मा जी मंदिर में जगद्गुरु रामानुजाचार्य की 5 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को स्टेचू ऑफ यूनिटी का नाम दिया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के इस धराधाम पर 120 वर्षों बाद रामानचार्य जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ हैं। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि भारत दुनिया के अंदर ज्ञान की भूमि है। यहां वेदों की परंपरा का साक्षात दर्शन होता है। वेदों की परंपरा और मंत्र ऋषियों ने उद्घाटित किये हैं। यही भारत की परम्परा है। संतों-ऋषियों का सानिध्य भारत को प्राप्त हुआ। अद्वैत हो या द्वैत हो ये मंजिल पर पहुंचने के अलग-अलग मार्ग हैं। हमारे संतों ने हमें वो रास्ता दिखाया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीय मनीषा में ऋषियों ने हमेशा यही कहा, महाजनों येन गतः सपंथा। यही भारत की विराटता है इसीलिए कहा गया एकम सत्य विप्रा बहुदा वदन्ति….। वर्षों पहले स्वामी रामानुजाचार्य जी ने आक्रांताओं से बचने के लिए एक द्वैत मार्ग दिखाया। उससे पहले शंकराचार्य जी ने अद्वैत मार्ग हमको दिखाया। ये सभी दर्शन हमको अलग अलग कालखंड में दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Fit Coach – Health, Yoga and Lifestyle WordPress Theme Fit Factory – Fitness Gym Elementor Template Kit Fit Point – Gym & Fitness Elementor Template Kit Fitben – Gym Fitness WordPress Theme FitGym – Fitness & Gym Elementor Template Kit Fitness Care – Gym WordPress Theme Fitness Club – Health & Gym WordPress Theme Fitness Pro – Gym WordPress Theme Fitnez – Fitness & Gym Elementor Template Kit FitPro – Events Fitness Gym Sports WordPress Theme