उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी

0
uttarakhand_weather_1625805669
देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस बाबत राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को भी अवगत कराया गया है। राजधानी दून में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं तेज बौछार पड़ने की संभावना है। खराब मौसम के कारण प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर मलबा आने से 21 स्टेट हाईवे समेत 195 सड़कें बंद हैं। शुक्रवार को एक ही दिन में 111 सड़कें बंद हो गईं, जिनमें 18 स्टेट हाईवे शामिल थे। लोनिवि ने 55 सड़कों को खोला। सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि ने 194 मशीनें तैनात हैं। सबसे ज्यादा 67 ग्रामीण सड़कें बंद होने से उन पर यातायात ठप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse wpDiscuz – Online Users wpDiscuz – Private Comments wpDiscuz – Report and Flagging wpDiscuz – Subscription Manager wpDiscuz – Syntax Highlighter wpDiscuz User & Comment Mentioning wpDiscuz – Widgets wpDiscuz | WordPress Comment Plugin WpEstate Real Estate WordPress Theme WPFA – WooCommerce Product Finder Assistant