तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से प्रदेश की महिलाओं को किया गया सम्मानित

0
WhatsApp Image 2022-08-08 at 3.53.22 PM
देहरादून: आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया I जिसमें उत्तराखंड की 12 महिलाओं और किशोरियों को राज्यपाल द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया गया। पुरुस्कार के लिए चयनित महिलाओं की सूची रविवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने घोषित कर दी थी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सर्वेचौक स्थित सभागार में सभी वीरांगनाओं को तीलू रौतेली पुरुस्कार से पुरस्कृत किया गया I तीलू रौतेली पुरुस्कार से यह हुए सम्मानित अल्मोड़ा जिले से साहित्यिक क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. शशि जोशी, खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए बागेश्ववर जिले से दीपा आर्य, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में नैनीताल जिले से विद्या मर्तोलिया, चमोली जिले से सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए मीना तिवाड़ी, पत्रकारिता के क्षेत्र में देहरादून जिले से नलिनी गोसाई बालिका शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के लिए चंपावत जिले से मंजू बाला, , खेल के क्षेत्र में हरिद्वार जिले से प्रियंका प्रजापति, अदम्य साहसिक कार्य के लिए पौड़ी से सावित्री देवी, महिला स्वयं सहायता के क्षेत्र में कार्य के लिए पिथौरागढ़ जिले से दुर्गा खड़ायत, आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जिले से गीता रावत, सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए उत्तरकाशी जिले से लता नौटियाल एवं खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए ऊधमसिंहनगर जिले से प्रेमा नौटियाल को पुरस्कृत किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरुस्कार से महिलाएं हुई सम्मानित अल्मोड़ा से सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी, बागेश्वर जिले से हेमा सती, देहरादून जिले से अर्चना राणा, पौड़ी से अनिता देवी, चमोली जिले से भागा देवी, शोभा व अभिलाषा देवी, चंपावत जिले से अनिता रावत, सरोज सुयाल व किर्तना शर्मा, हरिद्वार से सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी, नैनीताल से ज्योति रावत, अंजू सागर व गीता नयाल, आशा देवी,मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल, पिथौरागढ़ से दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा, रुद्रप्रयाग से रंजना अवस्थी, टिहरी से मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल, ऊधमसिंह नगर से स्नेहलता मलिक, रचना रानी व मीरा देवी, उत्तरकाशी से सुमित्रा और लक्ष्मी नौटियाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली दौरे में है I आज नीति आयोग में मीटिंग के कारण वह इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए I पिछले साल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार राशि 31 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किए जाने की घोषणा की थी, लेकिन इस बार पुरस्कार राशि 31 हजार ही है। सचिव हरि चंद्र सेमवाल के मुताबिक सीएम घोषणा सेल व वित्त से औपचारिक आदेश जारी न होने से पुरस्कार की धनराशि इस बार भी पूर्ववत रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Warehouse Pixelpiernyc - Portfolio Creative Agency Freelancer WordPress Theme PixelYourSite Pro – Facebook pixel WordPress plugin Pixia – Showcase WordPress Theme PixieHuge | eSports Gaming Theme For Clans & Organizations Pixion – Developer Portfolio WordPress Theme Pixlab – Agency WordPress Theme Pixwell - Magazine WordPress Pizza House – Restaurant / Cafe / Bistro WordPress Theme Pizzaro – Fast Food & Restaurant WooCommerce Theme Pizzeria Trattoria – Italian Restaurant Elementor Template Kit